Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर पर दर्ज हो सकता है आय से...

आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर पर दर्ज हो सकता है आय से अधिक संपत्ति का मामला ?

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद रोपड़ रेंज के डीआईजी आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ कभी भी आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हो सकता है। अब इस मामले में ईडी भी कभी भी हाथ डाल सकता है। मंडी गोबिंदगढ़ में एक कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप में 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए डीआईजी भुल्लर के घर से सीबीआई को करीब 50 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें कई बेनामी संपत्तियां भी शामिल है।

डीआईजी भुल्लर ने अपने आयकर रिटर्न में 18 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का दावा किया था। अब सीबीआई इन दस्तावेजों का उनकी घोषित संपत्ति से मिलान कर रही है। अगर जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना तय है। डीआईजी भुल्लर के घर से 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना, 24 महंगी घड़ियां और एक फार्महाउस समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

फार्महाउस और घर से शराब मिलने के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने केंद्र सरकार के पास 1 जनवरी, 2025 तक का अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया था। रिटर्न के अनुसार, उनका मूल वेतन 2,16,600 रुपये प्रति माह है, जो 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ लगभग 3.20 लाख रुपये प्रति माह हो जाता है।

वेतन का लगभग 30 प्रतिशत आयकर में कटता है। आयकर काटने के बाद, उनका वार्षिक वेतन लगभग 27 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, अन्य स्रोतों से 11.44 लाख रुपये की वार्षिक आय दर्ज की गई है। इस प्रकार, उनकी कुल वार्षिक आय लगभग 38.44 लाख रुपये है।भुल्लर परिवार के पास कुल आठ अचल संपत्तियां है। इनमें सबसे पुरानी जालंधर के कोट कलां में छह कनाल का एक फार्महाउस है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई जाती है।

यह संपत्ति उन्हें 6 अगस्त, 1993 को अपने पिता महल सिंह भुल्लर से विरासत में मिली थी।भुल्लर परिवार के पास कपूरथला ज़िले के खजुराला गांव में पांच कनाल ज़मीन है, जो 2014 में हस्तांतरण के ज़रिए हासिल की गई थी और जिसकी वर्तमान कीमत 60 लाख रुपये बताई गई है।इसके अलावा, लुधियाना ज़िले के मंड शेरिया गांव में लगभग 15 एकड़ ज़मीन हस्तांतरण के ज़रिए हासिल की गई थी, जिसकी वर्तमान कीमत तीन करोड़ रुपये बताई गई है।

वर्ष 2023 में, परिवार ने न्यू चंडीगढ़ में ओमेक्स डेवलपर्स से 1.60 करोड़ रुपये में 1041.87 गज का एक प्लॉट खरीदा।भुल्लर ने अपने रिटर्न में सभी अचल संपत्तियों से कुल 11.44 लाख रुपये की वार्षिक आय घोषित की है। यह आय केवल संपत्ति से संबंधित है। सीबीआई द्वारा बरामद 2.5 किलोग्राम सोना, घड़ियां, वाहन आदि का मूल्य इस घोषणा से अलग है और इसे रिटर्न में शामिल नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments