हाल ही में नव-नियुक्त राज्यसभा सांसद श्री रजिंदर गुप्ता के पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने साथ मुलाकात की । यह मुलाकात उनके लुधियाना स्थित घर पर हुई।कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि यह मुलाकात बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों ने एक साथ नाश्ता किया, जिसकी तस्वीर भी सांझा की गई।
इस दौरान उन्होंने पंजाब और विशेष रूप से लुधियाना से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।मंत्री संजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर श्री रजिंदर गुप्ता को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं भी दी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को पंजाब के उद्योग और आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


