पंजाब और इसके आस-पास के इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज (7 अक्तूबर) चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई । सोमवार को हुई बारिश के बाद आज सुबह से ही मौसम ठंडा हो गया है। तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम हो गया है। अनुमान है कि इस दीवाली पर मौसम पहले से ज्यादा ठंडा होगा।मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों के लिए बारिश की चेतावनी दी गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार, कल, बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, मौसम ठंडा महसूस होगा। यदि हिमाचल प्रदेश में इसी तरह बर्फबारी होती रही, तो तापमान और कम होगा और ठंड तेज हो जाएगी।मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उनका कहना है कि आज, मंगलवार (7 अक्टूबर) को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। पहले, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान था।


