जालंधर में हिंदू-मुस्लिम विवाद का मसला कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और आप नेतृत्व की बदौलत सुलझा गया है बता दें कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले योगेश मैनी ने अयूब खान को लगा लिया है।
इस दौरान मौजूद कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और आप नेता नितिन कोहली ने इस बारे में जानकारी दी, उन्होने बताया कि अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी और साथ ही कोई धरना प्रदर्शन भी नहीं होगा। दोनों गुटों में आपसी सहमति होने के बाद यह फैसला लिया गया है।


