भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे है। तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में उनका कम्प्लीट चेकअप किया जा रहा है।
88 वर्ष के मल्लिकार्जुन खड़गे सीनियर सांसद और कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक है। अक्तूबर 2022 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने कई चुनावी मुकाबलों में पार्टी का नेतृत्व किया है और राष्ट्रीय रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे है।


