मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है। जिसमें 1 अक्तूबर से स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है। यह आदेश बाढ़ के बाद खुले सभी स्कूलों पर लागू होगा, जबकि कई बाढ़ प्रभावित स्कूलों में अभी भी सफाई का काम चल रहा है।
शिक्षा विभाग के अनुसार अब प्राईमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेगे जबकि जबकि दोपहर 2:30 बजे स्कूल के बच्चों को छुट्टी होगी वहीं मिडल, हाई और सीनियर सकैंडरी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 8:30 बजे और बंद होने का समय: दोपहर 2:50 बजे होगा । बता दे यह बदलाव केवल एक महीने के लिए ही होगा इसके बाद 1 नवंबर से, सर्दियों को देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया जाएगा जोकि फरवरी, 2026 तक रहेगा।
सर्दियों में प्राईमरी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर सकैंडरी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा सरकार का यह निर्णय बदलते मौसम के कारण विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।


