Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपंजाब से इस दिन हो सकती है मानसून की विदाई, जाते जाते...

पंजाब से इस दिन हो सकती है मानसून की विदाई, जाते जाते होगी बारिश

NRI SANJH JALANDHAR (17 SEPTEMBER)

पंजाब में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बारिश और बाढ़ के कारण अभी लोगों का जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है लेकिन इन सब के बीच अब लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून अब विदाई की ओर है और 20 सितंबर तक पूरी तरह से लौट जाएगा। जाते-जाते यह राज्य के मध्य हिस्सों से होकर गुजरेगा, जिसके कारण आज और कल कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर और फतेहगढ़ साहिब में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।तापमान की बात करें तो लुधियाना में अधिकतम 37.1 डिग्री, मानसा में 36.6 डिग्री और बठिंडा में न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।

नदी का स्तर हुआ कम आपको बता दें कि नदी का स्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह उफान में थी लेकिन अब बीते कुछ दिनों से बारिश का कर काम हुआ है जिसके कारण स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। वही बांधों की बात करें तो वह भी अब खतरे के निशान से नीचे आ चुके हैं। लोगों का जनजीवन अब सामान्य हो रहा है। इन सभी के बीच में मान सरकार ने सफाई अभियान भी छोड़ दिया है जिससे बाढ़ के कारण कोई गंदगी को अब ठीक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments