Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने मिजोरम को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने...

पीएम मोदी ने मिजोरम को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली रेल लाइन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा कर रहे हैं. फिलहाल वह मिजोरम में हैं, जहां उन्होंने राज्य को रेलवे की सौगात दी है. पीएम मोदी ने मिजोरम के आइजोल में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिनकी कुल लागत 9,000 करोड़ रुपये से अधिक है. पीएम मोदी ने मिजोरम को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली नई बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया।

अब आइजोल रेलवे नैप पर शामिल हो गया है. यह कदम मिजोरम के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बहुत अहम है।अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘चाहे हमारे देश में हो या विदेश में, मुझे पूर्वोत्तर की सुंदर संस्कृति का राजदूत बनने में बहुत खुशी मिलती है. पूर्वोत्तर की संभावनाओं को दिखाने वाले मंचों को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।

राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट में मैं निवेशकों से पूर्वोत्तर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह करता हूं. यह समिट बड़े निवेश और परियोजनाओं के रास्ते खोल रहा है।मिजोरम के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी का अगला स्टॉप मणिपुर है. वह यहां 8,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments