Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली हाई कोर्ट के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी बम से...

दिल्ली हाई कोर्ट के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली हाई कोर्ट के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे दोनों उच्च न्यायालयों में हड़कंप मच गया. पुलिस को धमकी भरा मेल मिलने के बाद हाई कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश दिया गया है. दिल्ली हाई कोर्ट को धमकी भरा मेल आया था, जिसमें कहा गया था कि अदालत परिसर में तीन बम रखे हुए हैं, जिसके बाद आनन-फानन में परिसर को खाली कराया गया और जजों के साथ-साथ वकीलों को भी बाहर निकाला गया।

पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी जजों को कक्षों से बाहर निकाला और स्टाफ के साथ वहां मौजूद अन्य लोगों को भी बाहर निकालने का आदेश दिया. हालांकि दिल्ली पुलिस ने धमकी भरे मेल को हॉक्स करार दिया है।

नई दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि ये हॉक्स कॉल है. इस घटना के कुछ ही देर बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी धमकी भरा मेल आया. जिसके बाद परिसर में बम निरोधक दस्ते और मुंबई पुलिस की यूनिट तैनात कर दी गईं. परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस ने आसपास के इलाकों भी सील कर लिया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments