Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, देश के 15वें उपराष्ट्रपति...

सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने

सीपी राधाकृष्णन ने आज में उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह करीब सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें केंद्र सरकार के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस कार्यक्रम में नजर आए। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिस कारण उनकी उपस्थिति विशेष चर्चा में रही।

67 वर्षीय सी.पी. राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थे। उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने गुरुवार को राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। उनके स्थान पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।राधाकृष्णन को एक मंझे हुए प्रशासक, ईमानदार नेता और संसद के नियम-कायदे में पारंगत व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।राधाकृष्णन के समक्ष आने वाले समय में कई चुनौतियां होंगी।

संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) को निष्पक्ष रूप से संचालित करना, पक्ष-विपक्ष के बीच संतुलन बनाए रखना और गरिमापूर्ण संवाद की परंपरा को मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। संसद का शीतकालीन सत्र जल्द ही शुरू होगा, जिसमें राधाकृष्णन पहली बार राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments