पंजाब जो इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है।लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इस गंभीर स्थिति में देश के कलाकारों ने चिंता व्यक्त की है। इन्हीं में से एक हैं मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा, जिनका खुद पंजाब से नाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पंजाब में आई बाढ़ पर दुख जताया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए कपिल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “अपने पंजाब को इस तरह बाढ़ से प्रभावित होते देख मेरा दिल टूट गया है. मेरी प्रार्थनाएं इस आपदा से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं. हम हमेशा मुश्किल समय में साथ खड़े रहे हैं और इस बार भी हम एक-दूसरे का साथ देकर इस स्थिति से बाहर निकल आएंगे. मजबूत रहो, हम तुम्हारे साथ हैं.”



