बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरे से लौटते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फ़ोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने पंजाब में बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब के 12 ज़िले बाढ़ से प्रभावित है।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख कर केंद्र से 60 हज़ार करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने और किसानों को 50 हज़ार रुपये तक का मुआवज़ा देने के लिए एसडीआरएफ नियमों में बदलाव की मांग की थी।
बता दें कि इससे पहले कल सुबह देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ़ोन किया था। उन्होंने पंजाब में बाढ़ से हुए नुक्सान के बारे में जानकारी ली थी।


