Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपूर्व अकाली मंत्री मजीठिया गिरफ्तार:विजिलेंस ने घर से 29 मोबाइल और लैपटॉप...

पूर्व अकाली मंत्री मजीठिया गिरफ्तार:विजिलेंस ने घर से 29 मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए, केजरीवाल बोले-कोई भी बख्शा नहीं जाएगा

NRI SANJH JALANDHAR (25 JUNE)

पंजाब विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई है। अमृतसर से गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह SSP लखबीर सिंह की अगुआई में मजीठिया के अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर पहुंची। इस दौरान मजीठिया की विजिलेंस टीम से भी बहस हुई। जिसके वीडियो मजीठिया ने सोशल मीडिया पर जारी किए।

मजीठिया ने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। मगर, वह इससे डरने वाले नहीं हैं। मजीठिया की विधायक पत्नी गनीव कौर ने कहा कि विजिलेंस टीम ने घर में जबरन घुसकर धक्कामुक्की की है।

इस मामले पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग सबसे पहले पंजाब में नशा लाए, वे दूसरी पार्टी में मंत्री थे और खुद तस्करों को पनाह देते थे। अब पंजाब में संदेश साफ है। चाहे जितना बड़ा नेता हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मजीठिया पर दर्ज यह नया मामला उनके नशा तस्करी के पुराने केस से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक विजिलेंस ने औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि अमृतसर में 11, तरनतारन- 4, संगरूर 3 और लुधियाना में 2 जगह पर विजिलेंस की छापेमारी की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments