Monday, June 15, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबस स्टैंड के पास मोता सिंह नगर में बजुर्ग महिला।की हत्या, सोने...

बस स्टैंड के पास मोता सिंह नगर में बजुर्ग महिला।की हत्या, सोने के कंगन और अंगूठियां गायब, मोबाइल भी नहीं मिला

NRI SANJH JALANDHAR (1 MAY)

 जालंधर में मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग महिला का कमरे में से शव बरामद हुआ है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान विनोद कुमारी दुग्गल पत्नी भीम सेन दुग्गल जोकि मोता सिंह नगर के रहने वाले थे, के रूप में हुई है।

वहीं महिला के घर से गहने व मोबाइल भी मिसिंग बताया जा रहा है, जिसके बाद यह लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के पति का कहना है कि वह आज दोपहर किसी काम से बाहर गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो कमरा अंदर से लॉक था, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो, पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,

जहां डाक्टरों ने विनोद कुमारी को मृत करार दे दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मृतक महिला भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्तेदार बताई जा रही है जोकि उनकी ताई लगती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, लेकिन फिर भी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments