Thursday, June 4, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसचैंपियंस ट्रॉफी- इंडिया जीत से 33 रन दूर:कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे...

चैंपियंस ट्रॉफी- इंडिया जीत से 33 रन दूर:कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे टॉप स्कोरर, 27,484 रन बनाए; पोंटिंग को पीछे छोड़ा

NRI SANJH JALANDHAR (23 FEBRUARY)

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ जीत से 33 रन दूर है। टीम ने 242 रन का टारगेट चेज करते हुए 38 ओवर में दो विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप हो चुकी है। श्रेयस और विराट फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। अय्यर ने 21वीं फिफ्टी बनाई।

विराट फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। यह ICC वनडे टूर्नामेंट में उनकी 23वीं फिफ्टी है। वे (287 पारियों में) वनडे में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 350 पारियों के रिकॉर्ड को ब्रेक किया। रोहित ने भी बतौर ओपनर 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

इससे पहले पाकिस्तान 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। सऊद शकील ने इकलौती फिफ्टी लगाई। उन्होंने 62 रन बनाए और कप्तान मोहम्मद रिजवान (46 रन ) के साथ 104 रन की साझेदारी की।
दुबई में रविवार को पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि टॉस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, यह पिच बाद में धीमी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments