Friday, September 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलप्रयागराज में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की बस से भिड़ंत; महाकुंभ आ...

प्रयागराज में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की बस से भिड़ंत; महाकुंभ आ रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (15 FEBRUARY)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार (14 फरवरी) की रात महाकुंभ में स्नान करने आ रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि श्रद्धालु उछलकर सड़क पर गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बोलेरो से निकाला। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात 2.30 बजे हुआ। 

बोलेरो सवार कोरबा से महाकुंभ आ रहे थे 
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा के श्रद्धालु बोलेरो में सवार होकर महाकुंभ आ रहे थे। बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। तेज रफ्तार बोलेरो प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर महाकुंभ से लौट रही बस से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई। बस सवार श्रद्धालु घायल हुए हैं। 

एमपी के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी बस 
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कमिश्नर, कलेक्टर सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 10 को मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। 

हादसे में इनकी हुई मौत 
पुलिस के मुताबिक, कोरबा निवासी ईश्वरी जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा और राजू साहू की मौत हुई है। सभी के शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। पीएम के बाद शवों को सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments