Wednesday, April 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब के किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ा, हरियाणा पुलिस ने दागे आंसू गैस...

पंजाब के किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ा, हरियाणा पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, हर तरफ धुआं ही धुआं

NRI SANJH JALANDHAR (6 DECEMBER)

पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने के लिए पहला कदम उठा लिया है। अंबाला के बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट कहा है कि अगर किसानों ने दिल्ली में आने की इजाजत नहीं ली है, तो उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। उधर, किसान लगातार दिल्ली की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यहां जानिये तमाम अपडेट्स… 

हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिया है। उधर, किसान भी आंसू गैस से बचने के लिए पूरी तैयारी करके आए हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल है।

जवान और किसान आमने-सामने 

किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। यहां हरियाणा पुलिस की ओर से पहली बैरिकेडिंग लगाई गई है। किसानों की ओर से पहले जत्थे में 101 किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। किसान जहां दिल्ली जाने की मांग पर अड़े हैं, वहीं पुलिस की ओर से समझाया जा रहा है कि लिखित आदेश के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा सकती है। उधर, कुछ किसान बैरिकेडिंग तोड़ते दिखाई दिए हैं।  

आपातकालीन सेवाएं एक्टिव

पिछले किसान आंदोलन से सबक लेते हुए आपातकालीन सेवाओं को एक्टिव कर रखा है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस इत्यादि तैनात की गई हैं। मुनादी कर किसानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। 

हर समय बातचीत के लिए तैयार 

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दिल्ली कूच से ऐन पहले फिर से दोहराया कि हम जबरदस्ती दिल्ली नहीं जाना चाहते हैं। हम पैदल दिल्ली जा रहे हैं। अगर हरियाणा सरकार हमें गिरफ्तार करना चाहती है, तो कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम निहत्थे ही दिल्ली जा रहे हैं। हमने पहले भी बातचीत का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन किसी ने नहीं सुना। अगर अभी भी बातचीत का प्रस्ताव आता है, तो हम तैयार हैं। 

शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश

जींद जिला के नरवाना के SDM दलजीत सिंह को खनौरी बॉर्डर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सफीदों के एसडीएम को नरवाना नहर पुल इलाके में और जुलाना SDM को उचाना नहर पुल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाया गया है। इन इलाकों में धारा 163 लागू की गई है। जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शराब की दुकानें भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। 

11 गांवों में इंटरनेट बंद

किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इसमें डांग देहरी, लोहगढ़, डाडियाना, मनकपुर, काकड़ू, सुल्तानपुर, देवी नगर, कालू माजरा गांव आदि शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments