Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहरियाणा रोडवेज बस और कार की टक्कर, 5 की मौत

हरियाणा रोडवेज बस और कार की टक्कर, 5 की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (6 March)

हरियाणा के रेवाड़ी में आज सुबह हरियाणा रोडवेज की बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुआ। मरने वाले सभी पांचों लोग कार में सवार थे और शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। 

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

पांचों मृतक चरखी दादरी के रहने वाले थे। मंगलवार को सब धारूहेड़ा कस्बा के पास ततारपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।  शादी अटैंड करने के बाद सुबह वह वापस चरखी दादरी लौट रहे थे लेकिन रास्ते में महेंद्रगढ़ रोड के पास उनकी कार की सामने से आ रही रोडवेज बस के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

डॉक्टर ने पांचों को किया मृत घोषित

हादसे के आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन  डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments