NRI SANJH JALANDHAR (6 March)
लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू और प्रधान संजय तलवाड़ समेत चारों कांग्रेस नेताओं को कोर्ट से जमानत मिल गई है। नेताओं को मंगलवार को हरिसत में ले नाभा जेल भेज दिया गया था। चारों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।
जानकारी मुताबिक चारों नेताओं की जमानत याचिका पर सिविल जज तनीश्थ गोयल की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने चारों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। बता दें कि सासंद बिट्टू, आशू, लुधियाना काग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा ने गिरफ्तारी दी थी।
27 फरवरी को सांसद बिट्टू और आशू ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर नगर निगम जोन-A के दफ्तर में ताला जड़ा था। जिसके अगले दिन 28 फरवरी को पुलिस ने इन चारों नेताओं सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस दौरान पुलिस के साथ नेताओं और समर्थकों की करीब आधा घंटा धक्का-मुक्की हुई।


