Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
HomeCrimeसंदीप नंगल अंबिया केस में गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2...

संदीप नंगल अंबिया केस में गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 साल से चल रहा था भगोड़ा

NRI SANJH JALANDHAR(5 MAY)

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की मैच में सम्मिलित होने के दौरान 14 मार्च 2022 को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब हत्या में शामिल गैंगस्टर को जालंधर पुलिस ने अमृतसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की मैच में सम्मिलित होने के दौरान 14 मार्च 2022 को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब उस समय हुई थी। हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं। चलते मैच के दौरान स्टेडियम में सरेआम अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी।

पुलिस पूछताछ में लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर फतेह ने कबूल किया था कि उसने कनाडा में बैठे सनोवर ढिल्लों के कहने पर अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल और सुक्खा दुनेके के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया था। दुनेके के कहने पर सिमरनजीत उर्फ जुझार ने अमृतसर के प्रीतम एन्क्लेव में रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठिकाना मुहैया कराया। पुलिस ने स्वर्ण के घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल बरामद की थी। स्वर्ण सिंह को भी मामले में नामजद किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments