Wednesday, March 11, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसयुवराज सिंह ने टीम इंडिया में वापसी करने की इच्छा की जाहिर

युवराज सिंह ने टीम इंडिया में वापसी करने की इच्छा की जाहिर

NRI SANJH JALANDHAR (13 JANUARY)

युवराज सिंह साल 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा थे। युवी ने 2007 टी20 विश्व कप में एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े वहीं वनडे विश्व कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। युवी ने टीम इंडिया में नए रोल के साथ वापसी करने की इच्छा जाहिर की।

दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि युवी बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि वह मेंटर के रूप में जुड़ना चाहते हैं. युवराज ने शनिवार को कोलकाता में एक प्रोग्राम में भविष्य में भारतीय टीम में मेंटर के तौर पर काम करने की इच्छा जाहिर की. टीम इंडिया पिछले कुछ समय से आईसीसी का बड़ा टूर्नामेंट जीतने में असफल रही है. युवी का कहना है कि भविष्य में टीम इंडिया को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. युवराज ने यहां अपना भी एक उदाहरण दिया कि 2017 में जब वह फाइनल में टीम का हिस्सा थे तब टीम इंडिया हार गई थी.

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. टीम इंडिया ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट साल 2013 में जीता था. तब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था. उस समय टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खिताब जीता था. विश्व कप की बात करें तो भारत ने अपना आखिरी विश्व कप 2011 में जीता था. उस समय भी टीम इंडिया माही की अगुआई में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments