Monday, July 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट

NRI SANJH JALANDHAR (2 March)

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगह पर रूक कर बारिश हो रही है। IMD की मानें तो भारत में मार्च महीना ठंडा रहने वाला है। 

बता दें कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कल देर रात से हल्की बारिश हुई है और आज सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज भी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। कई जगहों पर बारिश भी शुरू हो गई है।

पंजाब के 17 जिलों में अलर्ट

वहीं पंजाब के 17 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

हरियाणा के 13 जिलों में में अलर्ट

चंडीगढ़ के साथ हरियाणा के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और झज्जर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments