Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलफेक वीडियो के मामले में नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा...

फेक वीडियो के मामले में नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस

NRI SANJH JALANDHAR (2 March)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि गडकरी के बारे में भ्रम फैलाने वाली वीडियो शेयर की जा रही है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकजुटता में दरार पैदा करने की नाकाम कोशिश है। नोटिस में 24 घंटे में वीडियो हटाने और 3 दिन के अंदर लिखित माफीनामे की मांग की है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक चैनल को दिए इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप को ही कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। जिस पर कांग्रेस ने लिखा है कि आज गांव, गरीब, मज़दूर और किसान दुखी हैं। गांवों में अच्छे रोड नहीं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं, अच्छे अस्पताल नहीं, अच्छे स्कूल नहीं हैं।

गडकरी ने वायरल वीडियो का किया खंडन

कांग्रेस की वायरल वीडियो शेयर करने के बाद नितिन गडकरी ने इस वीडियो की सच्चाई बताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है। इसके साथ ही वीडियो भी शेयर की, जिसमें गडकरी किसी मुद्दे को लेकर यह बयान दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments