Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमेयर के चुनाव को लेकर आज दावेदार भरेगें नामांकन

मेयर के चुनाव को लेकर आज दावेदार भरेगें नामांकन

NRI SANJH JALANDHAR (13 January)

मेयर चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में आज नामांकन किए जाएंगे। 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव में बीजेपी की तरफ से मनोज सोनकर दावेदार हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने भी इस बार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की तरफ से मेयर के लिए जसवीर बंटी, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए गुरप्रीत गावी और डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी को मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी में तीन दावेदार
वही आम आदमी पार्टी में अनुसूचित जाति से कुलदीप टीटा, नेहा और पूनम तीन पार्षद हैं। इनमें से पार्टी किसी एक को आज मेयर पद के लिए नामांकन करवाएगी। वही पार्टी की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी फैसला किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी पार्षदों से बात कर आज इस पर फैसला लेंगे। आम आदमी पार्टी के पार्षद बिल्लू द्वारा बीजेपी जॉइन करने से आप में लगातार बगावत का खतरा बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments