Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलइंडिया' गठबंधनकी बैठक में ममता बनर्जी नही होंगी शामिल

इंडिया’ गठबंधनकी बैठक में ममता बनर्जी नही होंगी शामिल

NRI SANJH JALANDHAR (12 JANUARY)

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा नहीं है। बीजेपी से लोहा लेने के लिए ‘इंडिया’ अलायंस तैयारी कर रहा है। शनिवार को वर्चुअल मीटिंग होगी लेकिन ममता बनर्जी इसमें शामिल नहीं होंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की वर्चुअल बैठक में शामिल नहीं होंगी।

बैठक के न्योते के जवाब में टीएमसी ने कांग्रेस को बताया है कि ममता बनर्जी का पहले से कार्यक्रम तय है। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने बैठक की जानकारी बहुत देर से दी।

विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों के शीर्ष नेता अलायंस को मजबूत करने, सीट-बंटवारे पर रणनीति बनाने और समूह का संयोजक तय करने पर निर्णय लेने के लिए चर्चा करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन के संयोजक के रूप में जेडीयू नीतीश कुमार को देखना चाहती है और ज्यादातर पार्टियों के नेता इससे सहमत हैं लेकिन ममता बनर्जी ने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, न ही अभी तक उनकी इस बारे में सहमती मिली है। वर्चुअल बैठक आयोजित करने का यह दूसरा प्रयास है, कुछ दिन पहले किया गया पिछला प्रयास सफल नहीं हो सका था।

टीएमसी अगले सप्ताह चाहती थी मीटिंग

टीएमसी के एक सूत्र ने कहा कि पार्टी को शुक्रवार की शाम को बैठक के बारे में सूचित किया गया और मुख्यमंत्री बनर्जी पहले से निर्धारित कुछ कार्यों में व्यस्त हैं, इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो सकती हैं। टीएमसी ने यह भी पेशकश की थी कि बैठक अगले सप्ताह हो सकती है। सूत्र ने कहा कि पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया मीटिंग का शेड्यूल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से बताया, ”इंडिया की पार्टियों के नेता कल 13 जनवरी 2024 को सुबह 11:30 बजे जूम के माध्यम से मीटिंग करेंगे. मीटिंग में वे विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे, जैसे सीट-बंटवारे को लेकर शुरू हुई बातचीत, परसों इम्फाल के पास थौबल से शुरू होने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की. बदलेगा भारत जीतेगा इंडिया.”

‘इंडिया’ गठबंधन में कई मुद्दों का हल निकलना बाकी

बीजेपी से मुकाबला करने और 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने के उद्देश्य से ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ के बैनर तले 28 विपक्षी दल एक साथ आए हैं. हालांकि, गठबंधन अभी तक कई मुद्दों को हल नहीं कर सका है, जिसमें संयोजक की नियुक्ति भी शामिल है.

सीट बंटवारे के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के सदस्यों के बीच अभी तक बातचीत सार्थक नहीं रही है. सूत्रों ने कहा कि विभिन्न दलों के नेता इन मतभेदों को दूर करने और गठबंधन को और मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments