Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमजीठिया ने साधा Cm maan पर निशाना, किसानों पर हो रहे अत्याचार...

मजीठिया ने साधा Cm maan पर निशाना, किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर पंजाब सरकार जिम्मेदार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। मजीठिया ने कहा कि किस कानून के तहत किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा, पंजाब के 100 से ज्यादा किसान अस्पताल में भर्ती हैं। भगवंत मान केंद्र और हरियाणा सरकार के मुखबिर हैं जो उनके आदेशों के पंजाब में लागू करवा रहे हैं।

भगवंत मान किसान की मौत के जिम्मेदार

मजीठिया ने आगे कहा कि पंजाब में जो लॉ एंड ऑर्डर बना हुआ है, उसके लिए भगवंत मान ही जिम्मेदार हैं। क्योंकि हरियाणा पुलिस पंजाब की हद में आकर किसानों पर कार्रवाई कर रही है। नौजवान की मौत पर बयान देने के लिए भगवंत मान को साढ़े 6 घंटे लग गए। अब वह FIR के लिए पोस्टमार्टम का इतंजार कर रहे हैं।

खनौरी बॉर्डर पर हुई थी शुभकरन की मौत

आपको बता दें कि युवा किसान शुभकरन की मौत खन्नौरी बॉर्डर पर हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की रबर बुलेट उसके सिर में लगी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने 2 दिनों के लिए दिल्ली कूच का फैसला टाल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments