Friday, October 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबजट सत्र 1 से 15 मार्च तक, वित मंत्री करेंगे पेश

बजट सत्र 1 से 15 मार्च तक, वित मंत्री करेंगे पेश

NRI SANJH JALANDHAR (22 February)

पंजाब कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ये बजट सेशन 1 से 15 मार्च तक होगा। जिसमें 1 मार्च को गवर्नर विधानसभा को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन पर 4 मार्च को बहस होगी। साथ में पंजाब कैबिनेट की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि इसमें अहम फैसले लिए गए हैं। 

वित्त मंत्री चीमा पेश करेंगे बजट

हरपाल चीमा ने कहा कि वे इस बजट को पेश करेंगे और यह पूर्ण बजट होगा। इसके साथ ही 8 और फैंसले हैं। जिन पर निर्णय लिया गया है। किसान आंदोलन के दौरान घायल होने वाले किसानों की मद्द के लिए विधायकों व कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से कैंप लगाने का भी फैसला किया गया है।

शहीद होमगार्ड के परिवार को 1 करोड़ रुपये देने का फैसला

इस बैठक में पिछले साल सुल्तानपुर लोधी में शहीद हुए होमगार्ड जसपाल सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया गया। जब भी पंजाब का कोई सैनिक शहीद होता है तो वे राहत राशि देते हैं, इसलिए होमगार्ड के सैनिक को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। 

एमएसएमई विंग स्थापित किया जा रहा

इसके साथ ही पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और एमएसएमई को और अच्छे तरीके से चलाने के लिए एमएसएमई विंग स्थापित किया जा रहा है। जो एमएसएमई की समस्याओं को देखेगा।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रोफेसरों की भर्ती न होने से एक बड़ी समस्या थी, जिसमें पार्ट टाइम प्रोफेसरों की उम्र अब 37 साल से बढ़ाकर 45 साल कर दी गई है, जिससे 612 पद खाली रह गए हैं जिन्हें अब भरा जाएगा। मलेर कोटला और फरीदकोट में नई पोस्टें निकाली गई हैं।

इसके साथ ही टीचर्स की ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव किया गया है। नई तबादला नीति में कुछ और बीमारियों को और जोड़ा गया है।

जंगी विधवाओं को 10 हजार से 20 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी।

साथ में अब पंजाब के माहिर व अच्छे अधिकारी अब कंसल्टेंसी सेवाएं दूसरे राज्यों व एजेंसियों को भी दे सकेंगे।

पंजाब बॉर्डर पर मिनिस्टर व विधायक किसान आंदोलन के दौरान मेडिकल कैंप लगाएंगे।

परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता

इसके साथ ही चीमा ने कहा कि बीते दिन हरियाणा पुलिस व सैनिक बलों की तरफ से की गई फायरिंग में मारे गए शुभकरण के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं सीएम भगवंत मान इसकी घोषणा कर चुके हैं और व अब इस पर खुद फैसला  लेंगे

SourceNRI
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments