Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलनदी पार करने का अभ्यास कर रहा T-72 टैंक बहा; JCO समेत...

नदी पार करने का अभ्यास कर रहा T-72 टैंक बहा; JCO समेत 5 जवान शहीद, अचानक पानी बढ़ने से हादसा

NRI SANJH JALANDHAR (29 JUNE)

भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सटे लेह-लद्दाख में एक अप्रत्याशित घटना में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए। इनमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) भी शामिल है। सेना के सीनियर अफसर ने शनिवार को न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार रात टैंक द्वार नदी पार करने की ड्रिल (Tank Exercise) चलाई जा रही थी। इस अभ्यास के दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ने लगा। रात 1 बजे हुए इस हादसे में जवान टैंक समेत बह गए।

टी-72 टैंक पर सवार थे करीब 5 जवान
जिसके बाद भारतीय सेना ने जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 5 जवानों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टी-72 टैंक पर एक जेसीओ समेत 5 जवान सवार थे। यह घटना नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण हुई। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना
लद्दाख में एक नदी के पार टैंक ले जाते समय दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की शहादत दुखद है। हम राष्ट्र के प्रति अपने वीर सैनिकों की अनुकरणीय योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments