NRI SANJH JALANDHAR (13 March)
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से अलग अलग स्कीमों के तहत जायदादों को बेचने की ई-आक्शन 27 मार्च सुबह 9 बज से लेकर 29 मार्च शाम 5 बजे तक चलेगी। जिसकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू कर दी गई है। जो कि www.tenderwizard.com\DLGP पर जा कर किया जा सकता है।
इसके अलावा ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों के तहत सभी अलाटियों से निर्माण करने पर नानिर्माण की फीस वसूलने में तेजी लाई गई है। लोग पैसे जमा करवाने के लिए खुद आगे आ रहे है। इससे ट्रस्ट को वित्तीय तौर पर ज्यादा मजबूती मिलेगी।
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने बुधवार(13 मार्च) को प्रेस वार्ता दौरान बताया कि पिछली सरकारों की वजह से ट्रस्ट को काफी नुकसान पहुंचा था। जिससे ट्रस्ट काफी नुकसान में चल रहा है। जिसको ठीक करने के लिए ट्रस्ट अपनी जायदादों को निलाम करने जा रहा है। यह वह जायदादें हैं। जो कि खंडर और बंद पड़ी हुई थी।
जिसको दोबारा से सही कर निलाम किया जाएगा ताकि ट्रस्ट के पास फंड इकट्ठा हो सकें। इसके अलावा ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों के तहत सभी अलाटियों से निर्माण करने पर नावनिर्माण की फीस वसूलने में तेजी लाई गई है। लोग पैसे जमा करवाने के लिए खुद आगे आ रहे है, ताकि ज्यादा ब्याज से बचा जा सके। इससे ट्रस्ट को वित्तीय तौर पर ज्यादा मजबूती मिलेगी।


