Saturday, July 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्रिकेटर युवराज के घर पर चोरी, नगदी और गहने ले गए चोर

क्रिकेटर युवराज के घर पर चोरी, नगदी और गहने ले गए चोर

NRI SANJH JALANDHAR (16 February)

भारतीय विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार की नकद और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। यह घटना छह महीने पहले की है, लेकिन अब जाकर मामला दर्ज कराया गया है। युवराज सिंह की मां ने अपने घर के नौकर और नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। फिलहाल एमडीसी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवराज सिंह की मां ने शिकायत में कहा कि घर में दो नौकर थे, जिन पर उनको चोरी का शक है। नौकरों की पहचान ललिता देवी और शीलेन्द्र दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घर की सफाई के लिए ललिता देवी सकेतड़ी निवासी और खाना बनाने के लिए सलिंदर दास बिहार निवासी को रखा हुआ था। युवराज की मां ने बताया उनके  दो घर है । 

6 महीने पहले हुई चोरी 

सितंबर 2023 में वे अपने गुरुग्राम स्थित मकान पर गईं थीं। लेकिन जब पांच अक्टूबर 2023 को अपने एमडीसी स्थित मकान पर वापस आईं तो उन्हे न गहने मिले न 75,000 रुपये। जिसके बाद उन्होंने सभी नौकरों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने कुछ बताया नहीं। वहीं लिता देवी और सलिंदर दास दिवाली के बाद नौकरी छोड़कर भाग गए। 

युवराज सिंह का रिकॉर्ड

साल 2007 के आईसीसी विश्व कप टी20 मैच में युवराज ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।वहीं युवराज पहले आलराउंडर बने जिन्होंने सिंगल विश्व कप में 300 से अधिक रन और 15 से ज्यादा विकेट्स लिए है। इसके साथ ही युवराज सिंह को साल 2014 में पदम्श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। साल 2011 के आईसीसी विश्व कप में इन्हें मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला

युवराज सिंह का नेटवर्थ

युवराज सिंह की नेटवर्थ की बात करें तो इनकी कुल नेटवर्थ लगभग 40 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रूपये में 320 करोड़ रुपये के बराबर है। इनकी मासिक इंकम 3 करोड़ रूपए से अधिक है। और इनकी सालाना इंकम 30 करोड़ रूपए से अधिक है। वही इनकी इंकम का मुख्य स्रोत क्रिकेट, ब्रांड प्रमोशन से अच्छी कमाई करते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments