Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसाइबर ठगों ने दो बहनों के खातों से निकलवाए 19 लाख, शेयर...

साइबर ठगों ने दो बहनों के खातों से निकलवाए 19 लाख, शेयर मार्केट में पैसा लगाकर डबल करने का दिया झांसा

NRI SANJH JALANDHAR (3 February)


ठग लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढ ही लेते हैं। जबकि इन ठगों से बचने के लिए आए दिन बैंक और पुलिस की तरफ से कोई न कोई नोटिफिकेशन जारी की जाती है। लेकिन उसके बावजूद भी लोग अवेयर नहीं है और अपने बैंक खाते खाली करवा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है। जहां साइबर ठगों ने दो बहनों के खातों से 19 लाख रुपए निकलवा लिए। साइबर ठगों ने दोनो बहनों को शेयर मार्केट में पैसा लगवाने का झांसा दिया और कहा कि पैसा डबल हो जाएगा। जिसके लिए ठगों ने दोनों बहनों को व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी एड किया था। वहीं दोनो बहनों ने इस संबंधी शिकायत थाना-8 में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पीड़िता कैमिस्ट्री की टीचर है डीएवी मे


जिस युवती के साथ ठगी हुई है। वह डीएवी कॉलेज में कैमिस्ट्री की टीचर है और अमन नगर की रहने वाली है। राधा ने बताया कि दोनों बहनों को दो महीने पहले एक अज्ञात नंबर के जरिए शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप का नाम एलीवर्ल्ड वेल्थ ट्रेनिंग कैंप था। उसमें शेयर मार्केट ट्रेडिंग के टिप्स दिए जाते थे। ग्रुप में जुड़े लोगों को ट्रेडिंग कैसे की जाती है और मार्केट में पैसा कैसे सर्कुलेट होता है, इस बारे में बताया जाता था। राधा ने पुलिस को बताया कि जनवरी में उक्त ग्रुप में एक लिंक भेजा गया था। जिसमें कहा गया कि आईडी बनाकर इसमें कुछ पैसे लगाए जाएं। दोनों बहनों ने यकीन करके थोड़े पैसे लगाए। उक्त पैसे ब्याज लगने के बाद ज्यादा हो गए। ये सिलसिला 2-3 बार चला। उक्त पैसे समय से उनके अकाउंट में आए और उनका बैलेंस बढ़ता गया। ये सारी ट्रांजेक्शन दिसंबर की हैं।

राधा ने कहा कि जब पैसे बढ़े तो उसने करीब 3.25 लाख रुपए और उसकी बहन ने करीब 15.66 लाख रुपए उक्त अकाउंट के जरिए लगा दिए। उक्त पैसे भी उनके ट्रेडिंग अकाउंट में तो बढ़े हुए नजर आए। जिसके बाद उक्त ट्रेडिंग अकाउंट से दोनों बहनों ने पैसे निकालने की कोशिश की तो वो पैसे नहीं निकले। 31 जनवरी को मैसेज आया कि 20 प्रतिशत ब्याज नहीं जमा करवाने के कारण उनके अकाउंट लॉक कर दिए हैं। जिसके बाद ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुपों से बाहर निकाल दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments