NRI SANJH, JALANDHAR (देसराज)
जनवरी महीने में बच्चों के पेपर भी हैं और शीत लहर के कारण ठंड का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर दिल्ली में अगले पांच दिन तक स्कूल बंद रखने के आदेश शिक्षा मंत्री ने जारी किए हैं। राजनधानी में ठंड इतनी ज्यादा पड़ रही है कि सूरज तक नहीं निकल रहा है। वहीं पंजाब में स्कूल सोमवार से खुलने जा रहे हैं। दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने केवल 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
वहीं शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश शनिवार रात वापस ले लिया था. निदेशालय ने इससे कहा था कि दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन बाद में अधिकारी ने कहा, “शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था. आदेश को तत्काल वापस ले लिया गया है और इस पर कल सुबह यानि रविवार को फैसला लिया जाएगा। शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म हो गया और सोमवार से स्कूल फिर से खुलने थे।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का कहर जारी रहेगा और दो दिन में बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। अलर्ट जारी किया गया है कि गहरी धुंध में घरों से रात के समय बाहर न निकलें। अगर जरुरी नहीं है तो। वहीं ठंड के कारण कारोबार भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। लोग घरों में दुबके हुए हैं और बाहर निकलने से गुरेज कर रहे हैं।


