NRI SANJH, JALANDHAR (7 JAUNARY)
पंजाब सरकार की तरफ से लोगों को प्रापर्टी इंतकाल करवाने में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए पूरे पंजाब में स्पेशल कैंप लगाए गए। जिसमे एक दिन में 31538 लोगों ने इंतकाल दर्ज करवाए हैं। इतनी बढ़ी संख्या में लोगों ने इंतकाल करवाने के बाद मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 जनवरी को फिर से स्पेशल कैंप लगाने के लिए अधिकारियों को कहा है। सीएम का मुख्य उद्देश्य पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म करना है। जिसको लेकर ये कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार को पूरे पंजाब की तहसीलों और सब-तहसीलों में इंतकाल के पेंडिंग मामले निपटाए गए।

नया रिकार्ड बन गया इंतकाल दर्ज करवने का
लंबित मामलों के साथ प्रापर्टी इंतकाल दर्ज करवाने का एक दिन में यह नया रिकॉर्ड है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने खुद होशियारपुर, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना पूर्वी, लुधियाना पश्चिमी और शहीद भगत सिंह नगर तहसीलों का दौरा करके जायजा लिया था। लोगों के साथ बातचीत करके आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
व्हाट्सएप्प पर कर सकते हैं शिकायत
मंत्रियों की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी जायज कार्य के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाए। यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी किसी काम के बदले पैसा मांगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाए। दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इन हेल्पलाइन नंबर 8184900002 पर वॉट्सएप्प पर शिकायत की जा सकती है। NRI अपनी लिखित शिकायत 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं।




