लश्कर-ए-तोयबा द्वारा चंडीगढ़ सहित कई रेलवे स्टेशनों व मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

NRI SANJH JALANDHAR (15 JUNE)

Advertisement
Google search engine

लश्कर-ए-तोयबा द्वारा चंडीगढ़ सहित कई रेलवे स्टेशनों व मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एहतियात के मद्देनजर दिनभर सर्च अभियान जारी रहा और डॉग स्कवायड की मदद के साथ रेल गाड़ियों में चैकिंग करवाई गई।

इसी क्रम में संदिग्धों पर विशेष नजर रखने की हिदायतें दी गई है। गत रोज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को पत्र मिला था, जिसमें जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों का बदला लेने की बात कहते हुए धमकी दी गई है।

इसी क्रम में स्टेशन पर तैनात जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. के जवानों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। अधिकारियों की अगुवाई में सुबह राऊंड किया गया जोकि प्लेटफार्म नंबर 1 से शुरू हुआ और प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर भी गश्त की गई। इसके बाद जवानों ने 1-ए व प्लेटफार्म-4 पर राऊंड किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की चैकिंग से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का संदेश मिलता है। वहीं, बेवजह घूमते लोगों से पूछताछ की गई।

ए.डी.आर.एम. इंफ्रा कालरा ने किया स्टेशन का निरीक्षण

वहीं, ए.डी.आर.एम. इंफ्रा कालरा द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। वह सुबह 10.30 के करीब विशेष चैकिंग गाड़ी में स्टेशन पहुंचे व यहां से आगे अमृतसर के लिए रवाना हो गए। करीब 15 मिनट तक स्टेशन रूकते वक्त उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रेल मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों व गाइडलाइन पर फोकस करने पर जोर दिया गया। उधर, रेलवे स्टेशन से संबंधित अधिकारियों में भी सर्तकता नजर आई। अधिकारियों द्वारा लोगों को आगाह किया जा रहा है कि किसी भी लावारिस सामान, बैग और अन्य संदग्धि वस्तु को छुएं नहीं। ऐसा कुछ भी होने पर तुरंत जी.आर.पी. या आर.पी.एफ. को जानकारी दें।

Advertisement
Google search engine