Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलमूसेवाला मर्डर मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, अमेरिका में गोलियां मारने का...

मूसेवाला मर्डर मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, अमेरिका में गोलियां मारने का दावा, विरोधी डल्ला-लखबीर ने ली जिम्मेदारी

NRI SANJH JALANDHAR (1 MAY)

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बीती मंगलवार शाम 5:25 बजे गोलियां मारी गईं।

गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए।

एक चैनल को अमेरिकी पुलिस अधिकारी लैसली विलियम्स ने बताया कि 2 व्यक्तियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है।

बराड़ के विरोधी गैंगस्टर अर्श डल्ला व लखबीर ने गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। दोनों ने दावा किया है कि गोल्डी पर उन्होंने दुश्मनी के चलते गोलियां चलवाई हैं। फिलहाल लॉरेंस या अन्य किसी भी गैंगस्टर की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments