Friday, June 5, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली-नोएडा के बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, टीचर ने...

दिल्ली-नोएडा के बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, टीचर ने बताया पूरा सच

NRI SANJH JALANDHAR (1 MAY)

दिल्ली-एनसीआर (delhi ncr) के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम (delhi school bomb) से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर (delhi ncr) के करीब 100 स्कूलों में बम (delhi school bomb news) की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं।

दिल्ली और नोएडा के चार स्कूलों को बुधवार सुबह बम की धमकी से संबंधित ईमेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर सभी स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पहला मामला द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का है। यहां स्कूल में बम होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

बता दें कि दूसरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल का है। जहां आज सुबह बम की धमकी से संबंधित एक ईमेल मिला। इसके बाद स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे के आस-पास स्कूल में ईमेल आया था। साढे़ सात बजे स्कूल ने ईमेल देखा और पुलिस को सूचना दी। उस वक्त स्कूल में विद्यार्थी आ रहे थे।

स्कूल प्रबंधन ने सभी को घर भेज दिया है। बम निरोधक दस्ता स्कूल में सवा घंटे से जांच कर रहा है अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दो दिनों से बम के फर्जी ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाई हुई है।

तीसरा मामला दिल्ली के संस्कृति स्कूल का है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल मिला है। स्कूल परिसर की जांच की जा रही है।

चौथा मामला नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल का है। यहां बम की धमकी से संबंधित एक ईमेल मिला है। एहतियात के तौर पर, सभी छात्र-छात्राओं को तुरंत घर वापस भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह किसी स्कूल या संस्थान को बम की धमकी भरा ईमेल मिलने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।

गीता कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को बम की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अस्पताल को खाली करवा दिया है। सूचना पर बम निरोधक दस्ता चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचा है। अस्पताल परिसर में बम की धमकी को लेकर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बम की धमकी भरा यह ईमेल स्टाफ को आया था, जिसमें अस्पताल को बम से उड़ाने बात लिखी है।

इस संबंध में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की निदेशक डॉ. सीमा कपूर का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। स्टाफ, डॉक्टर, बच्चों, मरीज व तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments