NRI SANJH, JALANDHAR (7 JANUARY)
पिछले हफ्ते पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षा की डेटशीट जारी की गई है। जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों के रजिस्ट्रेशन फार्म PSEB को भेजने शुरु किए तो PSEB ने बच्चों के रजिस्ट्रेशन फार्म में कई खामियां निकाल दी। इसके बारे में नोटिफिफेकशन भी जारी किया गया है। अगर 19 जनवरी तक स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन फार्मो में सुधार नहीं होता है तो बच्चों के रोल नंबर जारी नहीं हो पाएगें। इस बात को लेकर जहा बच्चे परेशान हैं। वहीं अभिभावकों में भी चिंता हो रही है। रजिस्ट्रेशन फार्म को सही करने की जिम्मेदारी प्रिंसिपलों को सौंपी गई है।

पंजाब के सभी सरकारी, एडेड, एफिलिएटेड व एसोशिएट स्कूलों ने साल 2023-24 के लिए बोर्ड की सालाना परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स की रजिस्ट्रेशन करवानी होती है। स्कूलों को कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के दूसरे राज्यों व बोर्ड से आने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के लिए रजिस्ट्रेशन कंटीन्यूअस के लिए आवेदन करना होता है। लेकिन पता चला है कई स्टूडेंट्स के दस्तावेज अधूरे भेजे गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह दस्तावेज न होने से एरर लगाए हैं। स्कूल अपने लॉगिन आईडी में जाकर इसे चेक कर सकते हैं।



