Monday, May 11, 2026

Google search engine
HomeCrimeपूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार युवकों ने घटना को...

पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार युवकों ने घटना को दिया अंजाम

NRI सांझ, होशियारपुर (4 जनवरी)

पंजाब में गोलियां चलन आम बात हो गई है। हर दूसरे दिन कहीं न कहीं गोलियां मार कर किसी बेगुनाह की हत्या की जा रही है पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीरवार को होशियारपुर के गांव दडियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व सरपंच संदीप की गोलियां मारकर तीन बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घायल संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी मुताबिक पूर्व सरपंच संदीप सिंह चीना जो अपने कूड़े के ढेर पर मौजूद थे, तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और संदीप चीना पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने चार गोलियां चलाईं जिनमें से दो गोलियां सरपंच के सीने में लगीं जिससे उनकी मौत हो गई। सरपंच की हत्या के बाद लोगों में काफी रोष पैदा हो गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पंजाब बंद का भी ऐलान किया।

सूचना मिलते ही SHO गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन शुरू कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments