दिल्ली में आज गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. इस प्रदर्शन का आह्वान छात्र संगठन, लेफट, यूथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) किया गया है. प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू कर दी गई है।
यानी जंतर मंतर और कनॉट प्लेस वाले इलाके में लोगों को भीड़ इकट्ठी करने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, ट्रैफिक पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं. इसके अलावा, दिल्ली से लगे यूपी और हरियाणा के बॉर्डर पर भी जवान तैनात किए गए है।
दरअसल, जबसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान हुआ है, दिल्ली पुलिस ने शांति बनाए रखने के इंतजाम शुरू कर दिए थे. नई दिल्ली में VVIP इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. वहीं, पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए हैं. हजारों की संख्या में जवान दिल्ली में तैनात हैं.


