NRI SANJH JALANDHAR (14 February)
किसान आंदोलन को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद ने हरियाणा पुलिस की तरफ से फेंके जा रहे ड्रोन पर ऐतराज जताया है। इस मामले को लेकर उन्होंने अंबाला के SP को लैटर लिखा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लैटर में उन्होंने लिखा कि शंभू बॉर्डर की सरहद में ड्रोन न उड़ाए जाए। हरियाणा पुलिस प्रशासन ने पटियाला के डीसी की बात को मान लिया है और ड्रोन से आंसू गैस को गोले दागने बंद कर गिए हैं।
चढ़ूनी ग्रुप भी ले सकता है किसान आंदोलन में हिस्सा
वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने भी किसान आंदोलन का समर्थन कर दिया है। चढ़ूनी ने कहा है कि किसानों की सभी मांगे जायज हैं। सरकार किसानों के साथ सख़्ती से पेश ना आए और कोई ऐसा कदम सरकार ना उठाए कि उन्हें संभालना मुश्किल हो जाए।
हम अपने किसानों के साथ हैं और कल हमारे सभी पदाधिकारियों की मीटिंग चढूनी गांव में रखी गई है सिर्फ़ ज़िला प्रधान, ब्लॉक प्रधान और स्टेट वाले आएं। कल की मीटिंग के बाद चढ़ूनी ग्रुप भी किसान आंदोलन में भाग ले सकता है।


