NRI SANJH JALANDHAR (9 JANUARY)
पंजाब से बढ़ी खबर सामने आ रही है। 5 लुटेरों ने दो जगह पर गन पॉइंट पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लुटेरों ने गांव उदेसियां के पास पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाकर एक आढ़ती की कार छीन ली और फरार हो गए। इससे पहले आरोपियों ने अमृतसर से लौट रहे एक व्यक्ति से लूट की। दोनों वारदातें थाना आमदपुर एरिया में हुई हैं। पेट्रोल पंप पर हुई वारदात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि बदमाश आढ़ती से मारपीट कर रहे हैं

आदमपुर में आढ़ती से लूटी ब्रेजा कार
आढ़ती विजय ने बताया कि वह सुबह पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए आया तो पहले 2 युवक उसके पास आए। जिन्होंने जालंधर छोड़ने की बात कही। मना करने पर उसके साथ हाथापाई शुरु कर दी और गन दिखाकर उसकी कार लूटकर फरार हो गए। विजय ने बताया कि उस पर दो फायर किए गए। लेकिन बचाव हो गया। लूटी हुई कार पुलिस ने बरामद कर ली है।

अमृतसर से हिमाचल लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट
दूसरी वारदात को अंजाम लुटेरों ने रात करीब ढाई बजे अंजाम दिया। हिमाचल के रहने वाले सूरज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रात में अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। किशनगढ़ के पास उक्त आरोपियों ने वेपन दिखाकर लूट करने की कोशिश की। पीड़ित ने मौका देखकर कार भगा ली। जिसके बाद आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दोनों कारें थाना करतारपुर के क्षेत्र में क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं। जिसके बाद आरोपी पीड़ित से नकदी लूटकर फरार हो गए। वहीं, पीड़ित ने किसी तरह पास स्थित एक ढाबे पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।


