NRI SANJH JALANDHAR (21 JUNE)
पंजाब में दो दिन बारिश व तेज हवाओं ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, कहा जा रहा है कि आज से लोगों को तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया था।
दो दिन बारिश के बाद पंजाब का औसतन तापमान 6.4 डिग्री तक गिर गया, जो सामान्य से भी 2.7 डिग्री कम आंका गया। आज से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन, मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम सामान्य रहने का अनुमान जाहिर किया है।
कुछ शहरों में तापमान 42 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है। दरअसल, कल मौसम विभाग ने पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन हल्की बारिश ही हुई, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते दिन शाम तक अमृतसर में 5 MM, फाजिल्का में 3.5MM और मोगा में 1 MM बारिश ट्रेस की गई, जबकि हर शहर के अधिकतम तापमान में 4 से लेकर 9 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। वहीं, गुरदासपुर में सर्वाधिक तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कल शाम तक अमृतसर में 5 एमएम, फाजिल्का में 3.5 एमएम, मोगा में 1 एमएम और बठिंडा में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि हर शहर के अधिकतम तापमान में 4 से 9 डिग्री की गिरावट देखी गई। जबकि सबसे ज्यादा तापमान गुरदासपुर में 41 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। 25 के बाद कभी भी मानसून पंजाब में दस्तक दे सकता है, जबकि 23 जून के बाद प्री-मानूसन एक्टिवेट हो जाएगा। बारिश के आसार अधिक नहीं हैं, लेकिन जब भी बारिश हुई लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।




