Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलनहीं हट रहा कोहरा, विजिबिलिटी हुई जीरो, फ्लाइट्स व ट्रेनें हो रही...

नहीं हट रहा कोहरा, विजिबिलिटी हुई जीरो, फ्लाइट्स व ट्रेनें हो रही प्रभावित

NRI SANJH JALANDHAR (16 January)

2 दिन से दोपहर के समय जहां हल्की धूप निकल रही है वही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घनी के कारण विजिबिलिटी जीरो है। पटियाला व अंबाला में 25 मीटर और हिसार में 50 मीटर विजिबिलिटी है। इसके कारण एयर इंडिया ने सुबह 6.10 बजे दिल्ली से अमृतसर आने वाली और 6.50 बजे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। कुछ फ्लाइट लेट भी हुई हैं।

पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने धुंध को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को अभी कोल्ड वेव और घनी धुंध से राहत नहीं मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा के 8 जिलों में ज्यादा धुंध की चेतावनी है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं।


पठानकोट का पारा सुबह 9 बजे 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बेहाल लोग काम काज छोड़ आग सेकने को मजबूर हो रहे हैं। पठानकोट का पारा सुबह 9 बजे 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बेहाल लोग काम काज छोड़ आग सेकने को मजबूर हो रहे हैं।


वहीं पंजाब के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की चेतावनी है। अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध है। सुबह के वक्त यहां विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। पंजाब में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से संदेश भेजे गए हैं, जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक हालात खराब रहने का अनुमान है।
हिमाचल में बर्फबारी से साथ लगते राज्यों में बदलेगा मौसम
वहीं हिमाचल में आज और कल हल्की बर्फबारी की संभावना है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी न होने से हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अगर बर्फबारी होती है तो इसका असर सीधे तौर पर हिमाचल के साथ-साथ पंजाब व हरियाणा में दिखेगा। दोनों ही राज्यों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

अमृतसर-दिल्ली रूट आज भी प्रभावित
एयर इंडिया ने सुबह 6.10 बजे दिल्ली से अमृतसर आने वाली और 6.50 बजे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल किया।
कुआलालम्पुर से आने वाली मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट डेढ़ घंटा देरी से सुबह 4.53 बजे रवाना हुई।
गोआ के लिए जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3 घंटा देरी से 10.05 बजे उड़ान भरेगी।
दुबई जाने वाली फ्लाइट आज भी समय से तकरीबन 2 घंटे लेट 11.05 बजे उड़ान भरेगी।
कुलालालम्पुर से आने वाली फ्लाइट तकरीबन एक घंटा लेट सुबह 3.16 बजे लैंड हुई।
दुबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट समय से डेढ़ घंटा लेट 9.20 बजे लैंड करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments