NRI SANJH JALANDHAR (16 JANUARY)
खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी और 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है। वीडियो में पन्नू ने गैंगस्टरों को संपर्क में रहने की बात की है। दरअसल सीएम भगवंत मान पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं और राज्य में गैंगस्टर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। गैंगस्टर्स पर हो रहे सख्त एक्शन का आतंकी पन्नू फायदा उठाना चाहता है और उनसे अपनी हमदर्दी जता रहा है।


