Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सनवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, एक्स पर किया...

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, एक्स पर किया ट्वीट – had a positive discussion …the way forward

NRI SANJH JALANDHAR (27 February)


पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस छोड़ेंगे या नहीं इन अफवाहों के बीच मंगवपार उन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि Met her in Delhi today … had a positive discussion … the way forward …। यानि इस ट्वीट से स्पष्ट हो गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ने वाले। जबकि पंजाब में पंजाब प्रधान राजा बड़िंग और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जो अंदरुनी लड़ाई चल रही है। उससे कांग्रेस को कहीं न कहीं नुकसान तो जरुर हो रहा है।


दिसबंर 2024 में राजा बड़िंग ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए कहा था कांग्रेस में रहते हुए निजी विचार नहीं दे सकते। अगर विचार देने है तो पार्टी छोड़ कर दिया जाए। जो अनुशासन तोड़ेगा 100 प्रतिशत उस पर कार्रवाई होगी। अगर तालमेल नहीं होगा तो पार्टी को नुक्सान होगा, क्योंकि पिछली बार अलग बयानबाजी के कारण ही नुक्सान हुआ था।


बता दें साल 2004 में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद वो अमृतसर से सांसद चुने गए। लेकिन किसी कारणवश उन्होंने 2017 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया और उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी मिला। जिसके बाद वह अमृतसर से विधायक बने और 2022 में विधान सभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments