Sunday, June 7, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सजिमखाना क्लब चुनाव–प्रोग्रेसिव और अचीवर्स ग्रुप मेंबर वोट डालने पहुंच रहे

जिमखाना क्लब चुनाव–प्रोग्रेसिव और अचीवर्स ग्रुप मेंबर वोट डालने पहुंच रहे

NRI SANJH JALANDHAR (10 March)

जिमखाना क्लब के चुनाव इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले रोचक होते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार मुकाबला यूनाइटेड प्रोगेसिव ग्रुप और अचीवर्स ग्रुप के धुरंधर कैंडिडेट के बीच हो रहा है। 4000 से अधिक वोटरों की लिस्ट तैयार है।

5 बजे तक होगी वोटिंग

सुबह 8 बजे से अपने कैंडिडेट को जिताने के लिए जिमखाना क्लब के बाहर रोड पर खड़े होकर मेंबरों को वोट डालने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार वोटिंग 5 बजे तक ही की जाएगी। जिमखाना क्लब के चुनाव में पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया भी पहुंचें।

चुनाव के बाद 14 मेंबरों की कमेटी का गठन होगा

यूनाइटेड प्रोग्रेसिव ग्रुप का मुकाबला पिछले साल के विजेता रहे अचीवर्स ग्रुप के साथ है। जिनके हौंसले पहले से ही काफी बुलंद है। बता दें कि इस बार दोनों तरफ महिलाओं ने भी चुनाव लड़ने की तैयारी की हुई है। आज यानी रविवार को जिमखाना क्लब पहुंचकर अपने ग्रुप के कैंडिडेट के हक में प्रचार भी कर रही हैं। चुनाव के बाद जिमखाना क्लब की 14 मेंबर वाली कमेटी का गठन किया जाएगा। 

वाइस प्रसिडेंट के लिए अमित कुकरेजा और राजू विर्क मैदान में

फिलहाल चुनाव में जूनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर अचीवर्स ग्रुप की तरफ से अमित कुकरेजा और यूनाइटेड प्रोगेसिव ग्रुप की तरफ से राजू विर्क मैदान में है। अमित कुकरेजा और राजू विर्क बहुत ही सुलझे हुए उम्मीदवार हैं और लंबे समय से जिम खाना क्लब के साथ जुड़े हुए हैं। 

3 हजार से अधिक वोटिंग होने की उम्मीद

जिमखाना क्लब के मेंबर मोनू पुरी ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार 4000 मेंबरों में से 3000 से लेकर 3500 के करीब मेंबर वोट जरूर डालने के लिए आएंगे। चुनाव शांतिपूर्ण हो रहे हैं और किसी तरीके से भी दोनों पक्षों को परेशान ना होना पड़े परेशान न  होना पड़े। क्लब के अंदर बनाए गए आठ मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।

मुकाबला कड़ा होगा इन के बीच

तरुण सिक्का अचीवर्स ग्रुप के ऑनरेरी सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला प्रोग्रेसिव ग्रुप के संदीप बहल के बीच हो रहा है। अचीवर्स ग्रुप की तरफ से ट्रेजर के पद पर सौरभ खुल्लर और प्रोग्रेसिव ग्रुप के उम्मीदवार मेजर कोचर है। वहीं अचीवर्स ग्रुप के जॉइंट सेक्रेटरी सुमित शर्मा और प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से अनु माटा उम्मीदवार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments