Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में तीन ट्रैवल एजेंटों पर FIR, CANADA और पुर्तगाल भेजने के...

जालंधर में तीन ट्रैवल एजेंटों पर FIR, CANADA और पुर्तगाल भेजने के नाम पर की थी ठगी

NRI SANJH JALANDHAR (3 March)

पंजाब के जालंधर में कनाडा और पुर्तगाल भेजने के नाम तीन ट्रैवल एजेंटों ने तीन लोगों से करीब 8.60 लाख रुपए की ठगी कर दी। आरोपी बस स्टैंड के पास वासल टॉवर में ग्लोबल इंनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमेंट के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाता है। मुख्य आरोपी की पहचान सिद्धार्थ कटारिया के रूप में हुई है। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने कटारिया सहित तीन अन्य पर तीन अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई है। सभी को पुलिस जल्द नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी।

महिला को कनाडा भेजने के नाम पर की ठगी
गढ़शंकर के रहने वाले हरमेश सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायक में कहा- साल 2021 में वह कटारिया के ऑफिस गए थे। जहां उनकी मुलाकात सिद्धार्थ के साथ हुई थी। दोनों में करार हुआ कि कटारिया उनकी पत्नी को कनाडा भेजेगा। आरोपी ने वीजा लगवाने के लिए करीब 9 लाख रुपए की मांग की।

पीड़ित के सभी दस्तावेज उसने अपने कब्जे में ले लिया। पहले पीड़ित ने 3.45 लाख रुपए दे दिए। मगर ना तो आरोपी वीजा लगवाया और ना ही पैसे वापस किए। जब पुलिस को मामले की शिकायत दी गई तो पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
अमृतसर की महिला से ठगे लाखों रुपए
गुरनाम नगर, अमृतसर की रहने वाली आरती शर्मा ने कहा- आरोपी ने कटारिया से पांच लाख की डील की थी। पीड़िता ने 3.65 लाख रुपए दिए। एक साल बीत जाने के बाद भी उक्त आरोपी ने काम नहीं करवाया। जिसके बाद मामले में पीड़ित को उक्त जाली एजेंट ने चेक भी दिया। जोकि बाउंस हो गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो फिक दर्ज किया गया।

पुर्तगाल भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
इसी तरह जालंधर के रहने वाले अशोक कुमार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर उक्त एटेंज ने ठगी थी। आरोपी ने पीड़ित से डेढ लाख लेकर ना तो विदेश भेजा और ना ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments