Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर के पासपोर्ट दफ्तर में CBI रेड, RPO समेत तीन गिरफ्तार

जालंधर के पासपोर्ट दफ्तर में CBI रेड, RPO समेत तीन गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (16 February)

पंजाब के जालंधर से अभी-अभी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। पता चला है कि जालंधर के पासपोर्ट ऑफिस में CBI की रेड पड़ी है। जाँच के लिए सीबीआई की टीमें सुबह ही चंडीगढ़ से जालंधर पासपोर्ट ऑफिस पहुँच गई थीं। अचानक हुई इस रेड से कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल सीबीआई के 3 अधिकारी पासपोर्ट कार्यालय में जांच कर दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। अभी तक रेड को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सीबीआई ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर अनूप सिंह को गिरफ्तार किया है। टीम ने अनूप सिंह के घर भी दबिश दी। असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिसर हरिओम और संजय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई उन्हें चंडीगढ़ ले गई है।

चंडीगढ़ से आई CBI टीम ने फिल्हाल कोई बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने 25 लाख रुपए और दस्तावेज बरामद किए हैं। मामला रिश्वत लेकर कम समय में ज्यादा पासपोर्ट बनाने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

रिश्वत मांगने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि हरिओम ने पासपोर्ट जारी करने के लिए उनसे करीब 25 हजार रुपए रिश्वत मांगी है। इसी शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई हुई है। सीबीआई ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने पोती और पोते का पासपोर्ट बनवाया था। जब वह पैसे देने पहुंचा तो CBI अधिकारियों ने उक्त अफसर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अनूप सिंह और संजय श्रीवास्तव का नाम भी आया। लंबी पूछताछ के बात उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरिओम ने माना कि उक्त पैसा सभी अधिकारियों में बांटा जाता था।

ViaNRI
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments