NRI SANJH JALANDHAR (17 February)
पंजाब के अबोहर शहर की धर्म नगरी में बाइक पर जा रहे एक युवक का गला चाइनीज डोर से कट गया। हालांकि हादसे में युवक की जान बच गई। गांव सीड फार्म निवासी करण (15) किसी काम से बाइक पर धर्मनगरी में जा रहा था लेकिन अचानक एक चाइना डोर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसका गला बुरी तरह से कट गया। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।
डॉक्टर ने सर्जरी कर बचाई जान
हालांकि आसपास के लोगों ने तुरंत करण को नजदीक के नर्सिंग होम में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सर्जरी कर करण की जान बचाई। बाइक की रफ्तार धीमी होने से युवक के गले में कम चोट कम आई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जालंधर में चाइना डोर के कारण बच्चे की मौत
वहीं इस से 2 दिन पहले जालंधर में चाइना डोर के कारण 14 साल के बच्चे की मौत हो गई थी जबकि उसका दोस्त जख्मी हो गया था। मृतक की पहचान जयवीर सिंह के रूप में हुई थी।


