Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल की बैरक से मिले मोबाइल, कैमरा और...

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल की बैरक से मिले मोबाइल, कैमरा और हेडफोन

NRI SANJH JALANDHAR (17 FEBRUARY)

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल की बैरक से मोबाइल, कैमरा, हेडफोन और अन्य सामान मिला है। डीजीपी असम जेपी सिंह ने खुद इसकी जानकारी को साझा किया। उनके अनुसार पुलिस को NSA सेल में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद चैकिंग के दौरान यह सामान मिला है।

यह सामान बरामद होने पर अमृतपाल के वकील ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए बाथरुम में कैमरे लगाए गए थे। जिस कारण अमृतपाल सहित उसके 10 साथी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

ब्लैकमेलिंग के लिए लगाए गए थे कैमरे

जांच दौरान बैरक से स्पाई कैमरा व जियो की डोंगल सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है, जिसका आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी प्राइवेसी की फोटो व वीडियो ट्रांसपोर्ट हो रही है। उनकी नहाने तक की वीडियो फोटो ली जा रही है ताकि अगले महीने 18 तारीख को एनएसए खत्म होने पर अमृतपाल सिंह को ब्लैकमेल किया जा सके। 

23 अप्रैल को पुलिस ने अमृतपाल को किया था अरेस्ट

अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था, अमृतपाल के कई सहयोगियों को ऑपरेशन शुरू होने के एक महीने बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसी दिन उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था।

इस वजह से रखा गया है डिब्रूगढ़ जेल में

डिब्रूगढ़ जेल को देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक माना जाता है। अमृतपाल सहति उसके 9 करीबी यहां कैद हैं। शहर के मध्य में बनी यह जेल 76,203.19 वर्ग मीटर में फैली हुई है। इसकी दीवारें 30 फीट से भी ज्यादा ऊंची हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments